फरीदाबाद, सितम्बर 22 -- हरियाणा के फरीदाबाद में आधुनिक तकनीक का गलत इस्तेमाल कर एक स्कूल टीचर की अश्लील तस्वीर बनाने और उसे इंस्टाग्राम पर फैलाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि AI और डिजिटल एडिटिंग का इस्तेमाल करके अश्लील तस्वीर बनाई गई है। पुलिस को प्राप्त शिकायत के अनुसार, यहां के एक प्राइवेट स्कूल में काम करने वाली 26 वर्षीय स्पोर्ट्स टीचर को 19 अगस्त को अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर एक फेक अकाउंट से 'हेलो' का मैसेज मिला। इसके कुछ ही देर बाद, उन्हें एक विदेशी नंबर से वॉट्सऐप पर मैसेज और कॉल आए। कॉलर ने उन्हें एक लड़की की तस्वीर भेजते हुए उनसे उसकी पहचान करने को कहा- कॉल संदिग्ध लगने पर महिला शिक्षिका ने उस नंबर को ब्लॉक कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, बाद में उन्...