उरई, मार्च 21 -- उरई, संवाददाता। शहर क्षेत्र की एक महिला ने अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसके पति की वर्ष 2019 में मृत्यु हो गई थी जिसके बाद उसे पति की जगह जेल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी मिली और वह वर्तमान में नौकरी कर रही है। इसी दौरान परिचित एक युवक ने उसकी परिस्थितियों का लाभ उठाते हुए शादी का झांसा दिया और लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक व मानसिक शोषण करता रहा। महिला जेलकर्मी ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब उसने युवक पर विवाह के लिए दबाव बनाया तो वह टाल मटोल करने लगा। कुछ समय बाद महिला ने उससे दूरी बना ली, जिससे नाराज होकर वह उसके सरकारी आवास पर पहुंचकर गाली-गलौज और अभद्रता करने लगा। वहां मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद वह धमकी देकर चला गया। पीड़िता ने बताया कि हाल ही...