हापुड़, मार्च 9 -- महिला जागृति फाउंडेशन हापुड़ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस गढ़ रोड स्थित सोटावाली में मनाया गया। इसका शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष के.बी मंसारे एवं डा.नीलम सिंह, आभा बाना, डा. सीमा सिंह अवंतिका एवं फाउंडेशन की फाउंडर गीता पेट्रिक ने संयुक्त रूप से किया।डा.नीलम सिंह ने कहा कि आज हम यहां नारी शक्ति, त्याग, समर्पण और साहस का सम्मान करने के लिए एकत्रित हुए हैं। यह दिन हमें याद दिलाता है कि महिलाएं केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की असली ताकत हैं। आभा बाना ने कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, चाहे वह शिक्षा हो, विज्ञान हो, राजनीति, खेल हो या व्यापार। हमारे देश की महान हस्तियों जैसे क्लारा जेटकिंग, मदर टेरेसा, सावित्रीबाई फुले, रमाबाई, झलकारी बाई, फातिमा शेख, तथा अन्य महिलाओं...