नई दिल्ली, अगस्त 21 -- कलकत्ता हाई कोर्ट की जस्टिस सुव्रा घोष ने आरोप लगाया है कि टीएमसी नेता और पूर्व मंत्री सुजीत बोस के वकील ने उनके चैंबर में घुसकर जबरदस्ती की। इसके बाद उन्होंने सुजीत बोस की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। जस्टिस घोष ने कहा कि पूर्व मंत्री के वकील और उनके पीए उनके चैंबर में घुस गए और इस केस के रिकॉर्ड मांगने लगे। उन्होंने कहा कि इस घटना की जानकारी एक्टिंग चीफ जस्टिस तपब्रत चक्रवर्ती को दे दी गई है। जस्टिस सुव्रा घोष ने कहा कि मंत्री के साथियों के इरादे दुरुस्त नहीं थे। वे न्यायिक प्रक्रिया में दबंगई करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में 17 अगस्त 2026 की तारीख तय की गई थी। वहीं 18 अगस्त को जब मैं कोर्ट रूम में थी तभी याचिकाकर्ता के वकील और पीए ने मेरे चैंबर में घुसने की कोशिश की। वे कुछ दस्तावेज देखना चाहते थे...