कानपुर, मार्च 13 -- कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के महिला छात्रावास में दिनदहाड़े एक नशेबाज के घुसने से हड़कंप मच गया। नशेबाज छात्रावास के बाथरूम में घुसने की कोशिश कर रहा था। छात्राओं के चीखने पर सुरक्षाकर्मी आ गए और दौड़ाकर नशेबाज को पकड़ा। विवि प्रशासन ने नशेबाज को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सीएसए विवि के महिला छात्रावास में बिना अनुमति किसी भी पुरुष का जाना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद सुरक्षा में तैनात कर्मियों को धोखा देते हुए एक नशेबाज अपनी बाइक खड़ीकर गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे छात्रावास में घुस गया। वह चुपचाप हॉस्टल के बाथरूम की ओर जा रहा था। तभी हॉस्टल में लड़के को देखकर एक छात्रा चीखने लगी। चीखने की आवाज सुनकर सभी छात्राएं कमरे से बाहर निकल आईं और सुरक्षा में तैनात कर्मी भी पहुंच गए। सभी ने दौड़ा...