भागलपुर, मई 31 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पीजी महिला छात्रावास 2 की दीवार टूटने से छात्राओं की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। शनिवार को टूटी दीवार के रास्ते कुछ संदिग्ध युवक हॉस्टल कैंपस में घुस आए, जिससे हड़कंप मच गया। आपातकालीन सेवा 112 की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला, हालांकि पुलिस के आने से पहले युवक भाग निकले।​छात्रावास की प्रभारी वार्डन डॉ. इंदु कुमारी ने डीएसडब्ल्यू को पत्र लिखकर बताया है कि असामाजिक तत्व लगातार परिसर में घुसने का प्रयास कर रहे हैं और विरोध करने पर स्टाफ व सफाईकर्मियों को धमकियां दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- महिला छात्रावास की दीवार टूटने से सुरक्षा भगवान भरोसे, कैंपस में घुसे उपद्रवी पहले भी वीडियो भेजने के बावजूद विवि प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली। छात्राओं की सुरक्ष...