पटना, फरवरी 10 -- छात्राओं की सुरक्षा और गर्ल्स हॉस्टलों में बुनियादी सुविधाओं को लेकर सोमवार को पीरबहोर थाना परिसर में हॉस्टल संचालकों के साथ पुलिस की बैठक हुई। इस दौरान सभी गर्ल्स हॉस्टलों को निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि हॉस्टलों के चारों दिशाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, अग्निशमन व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए, प्रवेश-निकास रजिस्टर संधारित किया जाए व वार्डेन और सुरक्षा गार्ड का पुलिस सत्यापन अनिवार्य हो। हॉस्टलों में स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बिजली और आपातकालीन व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि आगंतुक कक्ष में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पूरी जानकारी रजिस्टर में दर्ज होनी चाहिए, जिसमें छात्रा से संबंध, मिलने का उद्देश्य, आगंतु...