समस्तीपुर, फरवरी 6 -- मोहिउद्दीननगर, निसं। थाना क्षेत्र के बीच बाजार में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बंधकी का गहना छुड़ाने आई एक महिला से शातिर महिला चोर ने उसका गहना लेकर फरार हो गई। पीड़िता द्वारा गहना चोरी होने के बाद थाने में आवेदन दिया गया है। इधर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिली है। मिली जानकारी के अनुसार बोचहा पंचायत के वार्ड 9 निवासी मनोहर सहनी की पत्नी रानी देवी बुधवार को मोहिउद्दीननगर बाजार स्थित शिवम ज्वेलर्स में बंधक रखे गए अपने जेवरात छुड़ाने पहुंची थी। गहना छुराने के बाद दुकान में मौजूद एक अज्ञात महिला ने उनसे बातचीत शुरू की और बातों में उलझाकर पास में बैठ गई। इसी दौरान शातिर महिला चोर ने मौका पाकर करीब 70 हजार रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर लिए और चुपचाप वहां से निकल गई। जब देखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.