गौरीगंज, अप्रैल 22 -- शुकुल बाजार। संवाददाता राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत बच्चों के स्वास्थ्य और समग्र विकास को लेकर चलाई जा रही योजना बाज़ार शुकुल सीएचसी पर महिला चिकित्सक की अनुपस्थिति के कारण असरहीन होती जा रही है। विशेष रूप से बालिकाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं हो पाने से अभिभावक चिंतित हैं। वहीं विद्यालयों में तैनात शिक्षकों ने भी चिंता जताई है।सीएचसी बाजार शुकुल पर योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक डॉ. विनीत कुमार, डॉ. भूपेश, डॉ. दिनेश तिवारी और डॉ. संजय शुक्ला की नियुक्ति की गई है। लेकिन इस टीम में एक भी महिला चिकित्सक की तैनाती नहीं की गई है, जिससे छात्राओं की स्वास्थ्य जांच में व्यावहारिक दिक्कतें सामने आ रही हैं। किसान कार्यकर्ता देवी दयाल शर्मा ने जिलाधिकारी से मांग की है कि बालिकाओं की सु...