बिजनौर, अप्रैल 17 -- शेरकोट। जांच के नाम पर देर रात डिग्रीधारी महिला चिकित्सक के क्लीनिक पर नोडल अधिकारी के जा धमकने का मामला प्रकाश में आया है। चिकित्सक ने पूरे घटनाक्रम की शिकायत डीएम सहित सीएमओ से की है। मोहल्ला फतेहनगर में चांदनी क्लीनिक का संचालन डॉ. फैजान व डॉ. सना करते हैं। क्लीनिक की ऊपरी मंजिल पर ही चिकित्सक दम्पत्ति का आवास भी है। आरोप है कि बुधवार की रात लगभग साढ़े दस बजे नोडल अधिकारी डॉ. केपी सिंह क्लीनिक पर पहुंचे। निरीक्षण का हवाला देते हुए क्लीनिक को खुलवाते है। उस समय चिकित्सक फैजान घर पर नहीं थे। केवल उनकी पत्नी डॉ. सना ही मौजूद थी। यह भी पढ़ें- अवैध क्लीनिक सीज, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज आरोप है कि बातचीत के दौरान नोडल अधिकारी के साथ आये उनके सहायक रोबिन ने महिला चिकित्सक के साथ अभद्रता करते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया। ...