देहरादून, नवम्बर 9 -- 23 साल बाद असम से देहरादून लौटी जेनी उर्फ इंद्राणी देवड़ी ने उत्तराखंड की सियासत गर्मा दी है। उन्होंने 2003 से चर्चित जेनी प्रकरण में 22 साल पहले सीबीआई को दिए बयान खारिज कर दिए। एक बार फिर कांग्रेस नेता हरक सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच और अपने बेटे और कांग्रेस नेता के डीएनए टेस्ट की मांग की है। उधर, कांग्रेस नेता ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने जेनी को छुआ तक नहीं। यह तक कहा कि जेनी उनसे माफी मांगने आई थी। मम्मी, ये देखिए हरक सिंह रावत तो एक्सेप्ट ही नहीं कर रहे हैं। 23 साल से बेटे के साथ खामोशी के साथ जिंदगी गुजार रही इंद्राणी देवड़ी उर्फ जेनी उस वीडियो के बाद सक्रिय हुई, जिसमें हरक सिंह रावत कहते दिख रहे थे कि उन्होंने जेनी को छुआ तक नहीं है। देहरादून प्रेस क्लब में मीडिया से रूबरू...