काशीपुर, मार्च 1 -- काशीपुर। घर से बिना बताए गई महिला अपने चार साल के बच्चे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने जेठ की तहरीर पर महिला व बच्चे की गुमशुदगी दर्ज की है। पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के गढ़ीनेगी निवासी रविंद्र मल्होत्रा ने कोतवाली कुंडा में तहरीर सौंपी। बताया उसके छोटे भाई की पत्नी सिमरन अपने चार वर्षीय बेटे को साथ लेकर बिना बताये कही चली गई और लापता हो गई। तहरीर में उनको सुरक्षित बरामद करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...