गाजीपुर, जनवरी 3 -- गाजीपुर। गांव में खड़ंजा लगाने को लेकर दबंगों ने महिला ग्राम प्रधान और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी है। शनिवार को पीड़ितों ने एसपी कार्यालय में इसकी शिकायत की है। सैदपुर थाना क्षेत्र के रामचरनपुर गांव की प्रधान सुमन देवी और उनके पति भीम यादव ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान दबंगों ने काम रुकवाने की कोशिश की। ग्राम प्रधान और उनके पति ने जब दबंगो से आपत्ति जताई तो उनके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल ग्राम प्रधान ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...