गोंडा, जुलाई 23 -- गोंडा, संवाददाता। प्रदेश के खेल निदेशालय के निर्देशानुसार 27 और 28 जुलाई को क्षेत्रीय खेल कार्यालय, अयोध्या में महिला खेल समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए देवीपाटन मंडल, गोंडा की महिला खिलाड़ियों का चयन दिनांक 22 जुलाई को क्षेत्रीय खेल कार्यालय, गोंडा में आयोजित चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। चयनित खिलाड़ियों में प्रियंका उपाध्याय, सभा, सविता, मानसी पांडे, रुद्रा, रुद्रांशी, चैताली शर्मा, श्रद्धा गिरी, सर्वदा पांडे, अर्चना सोनकर, रेनू मौर्य, साक्षी चौहान एवं पूजा साहनी शामिल हैं।प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित टीम टीम मैनेजर हिना खातून के नेतृत्व और देखरेख में 26 जुलाई को अयोध्या के लिए रवाना होगी। यह भी पढ़ें- राज्य प्रतियोगिता के लिए हैंडबॉल और बास्केटबॉल टीम का चयन जिला क्र...