मुजफ्फर नगर, अप्रैल 29 -- खतौली मंगलवार को भैंसी स्थित अहलावत क्रिकेट स्टेडियम में महिला क्रिकेट मैच खेला गया जिसमें मेरठ देहरादून की टीम के खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया।मेरठ की टीम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 40 ओवर में 7 विकेट पर 169 का स्कोर खड़ा किया। इस पारी में शैलजा यादव ने 50 रन बनाकर टीम की स्थिति को मजबूत किया, इसके अलावा अन्य नैवाल ने 31 रन बनाए, जबकि नंदिनी कौशिक ने 18 रन ही बनाएं। लक्ष्य का पीछा करते हुए देहरादून की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मैच शुरू होते ही विकेट गिरना शुरू हो गए थे लेकिन टीम की कप्तान सोना बडोला ने 90 गेंद पर 78 रन की धुआंधार पारी खेल कर टीम को मजबूत बनाया, इसके अलावा अंकित बिश्नोई 19 रन बनाए जबकि मुस्कान राणा ने 9 और जलाल ने 8 रन बनाए। यह भी पढ़ें- डीएसबी परिसर ने 7 रनों से...