भागलपुर, मार्च 23 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। टीएमबीयू अंतर कॉलेज महिला क्रिकेट का आयोजन विवि स्टेडियम में मारवाड़ी कॉलेज की मेजबानी में रविवार को शुरू हो गई। प्रतियोगिता में छह कॉलेजों की टीमों ने हिस्सा लेने के लिए पंजीयन कराया है। इसमें एसएम कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज, टीएनबी कॉलेज, बीएन कॉलेज, मुरारका कॉलेज सुल्तानगंज और पीबीएस कॉलेज बांका शामिल है। आयोजन के उद्घाटन पर पहुंचे कुलपति प्रो. बिमलेंदु शेखर झा ने कम कॉलेजों के हिस्सा लेने पर चिंता जाहिर करते हुए दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बताई। उन्होंने ऐसे कॉलेजों के प्राचार्य को शोकॉज करने का निर्देश दिया है, जिन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया है। कुलपति ने कहा कि विवि अपने स्तर से खेल गतिविधियां बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। ऐसे में कॉलेजों का भाग न लेना गंभीर बात है। उन्होंने कहा...