महिला क्रिकेट प्रतियोगिता फॉर स्पार्क कप आज से
कानपुर, जून 23 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से चल रही चतुर्थ डॉ. गौरहरि सिंहानिया स्मारक राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता फॉर स्पार्क कप का शुभारंभ बुधवार से लोको मैदान में होगा। प्रतियोगिता में कानपुर रेड, कानपुर ब्लू, उन्नाव क्रिकेट एसोसिएशन, गाजीपुर मंडल, सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ की टीमें हिस्सा लेंगी। सभी मुकाबले 35-35 ओवर के खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में प्रत्येक मैच के प्लेयर ऑफ द मैच के साथ-साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। विजेता टीम को 21 हजार और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला कानपुर रेड और उन्नाव क्रिकेट एसोसिएशन के बीच बुधवार सुबह साढ़े सात बजे से खेला जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.