नयी दिल्ली, सितम्बर 22 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी और कहा कि उनका असाधारण प्रदर्शन, टीम भावना और दृढ़ संकल्प देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को जापान के निशिन में एकतरफा खिताबी मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी श्रीलंका को 147 रन से हराकर एशियाई खेलों में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीता।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी भारतीय टीम को गोल्ड जीतने पर बधाई मुर्मू ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "एशियाई खेल 2026 में महिला टी20 क्रिकेट में स्वर्ण पदक जीतने पर टीम इंडिया के सभी सदस्यों को मेरी हार्दिक बधाई। आपकी ऐतिहासिक जीत ने खेलों के इस संस्करण में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया और देश को गौरवान्वित किया।" उन्होंने कहा, "आ...