धनबाद, मई 13 -- जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के फुसबंग्ला कंगाली पट्टी में मंगलवार को पुलिस की जांच प्रक्रिया के दौरान जमकर बवाल हुआ। पुरानी रंजिश में मारपीट के एक मामले की जांच करने पहुंची पुलिस को देख एक महिला आरोपी के भागने और फिर उसे हिरासत में लिए जाने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों लोगों ने जोड़ापोखर थाना के सामने झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग जाम कर दिया। इससे घंटों अराजकता का माहौल बना रहा। बताया जाता है कि साबो को हिरासत में लिए जाने की खबर मिलते ही बस्ती के सैकड़ों लोग थाना पहुंच गए और सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है और थाने में साबो की पिटाई की गई है, जिससे वह घायल हो गई। वहीं, थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि स...