शाहजहांपुर, मार्च 12 -- क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई। लेकिन उसकी बहन की अपने पति के साथ पटरी नहीं खाई। और दोनो ने आपसी सहमति से छुटौती कर ली। उसकी बहन उसके साथ रहने लगी। बुधवार को उसकी बहन घर गोबर डालने गई थी। वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति उसकी बहन को जबरन अपने साथ ले जाने लगा। जब उसकी बहन ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इस बीच उसके बहन कान के बुंदे कहीं गिर गए। थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह ने बताया कि जांच कर कार्यवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...