बरेली, मार्च 6 -- नवाबगंज। खेत में गन्ना छीन रही एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे झाड़ फूंक के लिए कई जगह ले गए, इस बीच उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के फाजिलपुर गांव निवासी विजय मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। गुरुवार को उनकी पत्नी सुनीता (25) गांव में ही मजदूरी पर गन्ना छीलने के लिए गई थी। खेत में गन्ने की छिलाई के दौरान जहरीले सांप ने उसे डस लिया। आनन फानन परिजन उसे झाड़-फूंक के लिए रुद्रपुर के एक बाबा के पास ले गए लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार को परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना प...