हरदोई, मार्च 6 -- हरपालपुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सांप के डसने के बाद परिजन महिला के साथ-साथ उस जिंदा सांप को भी डिब्बे में बंद कर अस्पताल ले आए। सांप को देखते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के सतौथा गांव की निवासी संगीता पत्नी पवन श्रीवास्तव शुक्रवार सुबह को घर के बाहर कंडे लेने गई थीं। इसी दौरान वहां छिपे एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। परिजनों ने सूझबूझ दिखाते हुए न केवल महिला को संभाला, बल्कि उस सांप को भी एक डिब्बे में कैद कर लिया और उसे साथ लेकर सीधे अस्पताल पहुंच गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ.आनंद पांडेय ने बताया कि सांप के साथ आने से अस्पताल में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मची, लेकिन डॉक्टरों ने महिला का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। डॉ.पांडेय के अनुसार...