रायबरेली, जून 10 -- ​सतांव,संवाददाता। खीरों थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात महिला को सांप ने काट लिया। सीएचसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खीरों थाना क्षेत्र के रौला गांव के रहने वाले राजू की 36 वर्षीय पत्नी सोनी बीते मंगलवार रात चारपाई पर अपने बच्चे को दूध पिला रही थी। इसी दौरान अचानक एक जहरीला सर्प चारपाई पर चढ़ गया और सोनी को डस लिया। सोनी ने तुरंत पास में ही सो रहे अपने पति राजू को इस बात की जानकारी दी। राजू ने उठकर देखा तो सर्प कमरे में ही था। राजू ने पहले उसे डंडे से मौत के घाट उतारा फिर एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतुवा टप्पा पहुंचाया। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से 7 वर्षीय बच्ची की मौत, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम इस दौरान काफी देर हो गयी और सर्प का जहर सोनी के शरीर में फैल गया। डॉक्टर ने ...