मुरादाबाद, जनवरी 29 -- गांव से बिलारी दवाई लेने आई महिला को एक युवक ने सम्मोहित करके उनके कानों के कुंडल उतरवा लिए। बेसुध महिला को होश आने पर उनको घटना घटित होने के बारे में पता चला। होश में आने पर महिला ने पति को जानकारी दी, जिसके बाद कोतवाली में तहरीर देने पर दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना मैनाठेर क्षेत्र के गांव खजरा के रहने वाले हरवीर सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया कि उनकी पत्नी रीनू मोहल्ला शक्तिनगर में अनुज कुमार के मकान में किराए पर बच्चों को पढ़ाने के लिए रह रही है। 26 जनवरी को दोपहर 2 बजे वह दवा लेने जा रही थी। इसी बीच बिलारी में एक अज्ञात पुरूष व महिला ने उन्हें रोक लिया और सम्मोहित करके पत्नी के कानों के कुंडल उतरवा लिए और मौके से फरार हो गए। जानकारी होने पर आरोपियों की तलाश की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं लग पाया। माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.