बरेली, सितम्बर 23 -- महिला को बहलाकर ले जाने के बाद आरोपी ने रेप किया। इस मामले में बिथरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। थाना बिथरी चैनपुर में 31 जुलाई को एक व्यक्ति ने भुता के गांव खजुरिया निवासी सूरजपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि 23 जुलाई को सूरजपाल उनके घर पहुंचा और पत्नी को बताया कि तुम्हारे पति रास्ते में शराब पीकर पड़े हैं। इसी बहाने से वह उनकी पत्नी और डेढ़ साल की बच्ची को बहलाकर अपहरण कर ले गया। काफी तलाश करने पर भी कोई सुराग न लगने पर उन्होंने थाना बिथरी में रिपोर्ट दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: अपहरण का आरोपित गिरफ्तार पुलिस ने करीब एक महीने पहले महिला को बरामद किया और कोर्ट में बयान दर्ज कराए तो उसने सूरजपाल पर बहाने से ले जाकर रेप का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमे में रेप की धारा ...