हमीरपुर, अप्रैल 24 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के दावों के बीच एक दरोगा के महिला को लात मारकर थाने ले जाने के वायरल वीडियो पर बवाल खड़ा हो गया। एसपी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल इस प्रकरण की जांच सीओ सदर से कराई। लात मारने की पुष्टि के बाद दरोगा को लाइन हाजिर करते हुए विभागीय जांच बैठा दी गई है। हालांकि वायरल हो रहे वीडियो की आपकी अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। कस्बे में गुरुवार की शाम एक ई रिक्शा चालक का महिला से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- महिला को लात मारकर थाने ले गया दरोगा, लाइन हाजिर घटना थाने के ठीक सामने हुई थी। पुलिस का कहना है कि महिला चालक से मारपीट कर रही थी,जिसकी वजह से हाईवे पर जाम लग गया था। इसी दौरान था...