महिला को लाठी से पीटा
नोएडा, मई 19 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-17 के जेजे कॉलोनी निवासी महिला ने पड़ोसी पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सेक्टर-20 थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थाने में दी शिकायत में सेक्टर-17 के जेजे कॉलोनी निवासी रामदुलारी ने बताया कि वह सोमवार की रात करीब दस बजे अपनी झुग्गी पर गईं। वहां मौजूद दिलीप बाबा ने महिला को देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और वहां से जाने के लिए कहा। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने लाठी-डंडे से पीटकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने दिलीप बाबा को नामजद कर केस दर्ज कर लिया है। पूरे घटनाक्रम को जानने के लिए पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.