धनबाद, मार्च 18 -- जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह डिनोबिली मोड़ के निकट मंगलवार को एक घर से मोबाइल चोरी करते एक महिला को लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर जोडापोखर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला का नाम गुलनाज है। जो बंगाल के आसनसोल के रहने वाली बताई जा रही है। ग्रामीणों के पूछताछ में महिला चोर गुलनाज ने कई घरों से मोबाइल चोरी करने के बात स्वीकार की है। डिगवाडीह के रहने वाले इकराम ने बताया कि दिन में उनका पूरा परिवार घर में सोया हुआ था। तभी महिला घर में घुस कर मोबाइल फोन चोरी कर भागने लगी। जिसे पीछा कर पकड़ा गया। मामले की सूचना पाकर जोड़ापोखर पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी गुलनाज को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।जोड़ापोखर पुलिस ने कहा कि मोबाइल फोन चोरी करने की शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने एक महिला को पकड़ कर पुलिस को दिया है। मामले की जांच की जा रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.