गोंडा, जून 20 -- वजीरगंज। थाना क्षेत्र के बेलिया पोखरा निवासी नंदकुमार पासवान ने थाने पर तहरीर दी है। आरोप है कि शुक्रवार शाम को गांव के अभिनन्दन पासवान, विशाल पासवान ने मिलकर कुट्टा देवी पत्नी स्वर्गीय कृष्ण कुमार को अपशब्दो का प्रयोग करते हुऐ लाठी डंडे से मारा-पीटा और फिर मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...