मुरादाबाद, मई 13 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव नौसेना में कूड़ा डालने जा रही महिला को कुछ लोगों ने मारपीट करके घायल कर दिया। इस मामले में तहरीर के बाद पुलिस ने दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। भूरे पुत्र रामफल सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी पत्नी नीरज 9 मई को कूड़ा डालने के लिए जा रही थी। रास्ते में पूनम पत्नी अमरजीत, गंगा देई पत्नी अमर सिंह ने मिलकर पूर्व में बच्चों की बात को लेकर उसकी पत्नी के साथ गाली गलौज की, और पत्नी के सिर में डंडा मार दिया, जिससे उसके सिर में चोटें आई। आरोप है कि हमलावर अब वह उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर महिला से मारपीट मामले में तहरीर पूनम और गंगा देई के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...