महिला को मारपीट कर पति ने छीना बेटा, तीन पर मुकदमा
बरेली, सितम्बर 2 -- बरेली। किला थाना क्षेत्र मोहल्ला गढ़ैया निवासी प्रतिभा दुबे ने पुलिस को बताया, उसका पति सिद्धार्थ मिश्रा उर्स लालू से पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसलिए ससुराल वाले उस पर समझौते का दबाव बनाते हैं। वह अपने ढ़ाई साल के बेटे साथ किराये पर रहती है। 24 अगस्त की रात पति सिद्धार्थ मिश्रा उर्फ लालू उसके यहां पहुंचे और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगे। गाली-गलौज करने के बाद विरोध करने पर उसे लात-घूंसों से मारा पीटा। सिद्धार्थ ने जेब से चाकू निकालकर उसकी गर्दन पर रख दिया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गये। तभी सिद्धार्थ ढाई साल के बेटे को गोद से छीनकर भाग गया। पीड़ित प्रतिभा ने इस मामले में पति सिद्धार्थ, ससुर चंद्रभान और ननद पूर्णिमा उर्फ पूनम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.