महिला को मारपीट कर घर से निकाला, पति सहित तीन पर केस
मुजफ्फरपुर, जून 10 -- पारू। गोकुला गांव में 29 मई को ससुराल वालों ने महिला से मारपीट की। विरोध करने पर घर से निकाल दिया गया। मामले को लेकर मुस्कान कुमारी ने बुधवार को पति, ससुर और सास के खिलाफ थाना में केस दर्ज कराया है। बताया कि उसका मायका साहेबगंज थाने के पहाड़पुर चकआहलाद में है। 21 अप्रैल 24 को गोकुला निवासी दिलीप सिंह के पुत्र कुंदन सिंह के साथ उसकी शादी हुई। शादी के कुछ महीने तक सब कुछ ठीक रहा। उसके बाद ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पति कुंदन सिंह, ससुर दिलीप सिंह, सास रंजना देवी दहेज में तीन लाख, एक बाइक, सोने की चेन मांगने लगे। यह भी पढ़ें- महिला को मारपीट कर घर से निकाला, पति सहित तीन पर केस असमर्थता जताने पर 29 मई को मारपीट कर घर से निकाल दिया। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.