हापुड़, अप्रैल 21 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला चैनापुरी में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद आरोपियों ने एक महिला के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला चैनापुरी तीन टावर के पास पहली गली निवासी तमन्ना ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 14 अप्रैल को करीब दोपहर दो बजे मोहल्ले में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर मोहल्ले के ही कलुआ , अमजद , जन्नत और गुलफाम उससे उलझ गए। यह भी पढ़ें- हापुड़ : महिला को मारपीट कर किया बेहोश आरोप है कि सभी ने मिलकर उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान वह बेहोश होकर गिर गई।पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसे जान से म...