लखनऊ, जून 12 -- लखनऊ, संवाददाता। गोमती नगर की महिला ने पति और सास के खिलाफ दहेज की मांग करने, मांग पूरी न होने पर मारपीट कर बच्चे संग घर से निकालने की एफआईआर दर्ज कराई है। गोमती नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी और दहेज की मांग विरामखंड निवासी आशिमा वर्मा के मुताबिक, उनका विवाह 28 जनवरी 2019 में पेपरमिल कॉलोनी निवासी आशु चौधरी से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से पति आशु चौधरी, सास लता चौधरी दहेज में और पांच लाख रुपए देने की मांग करने लगे। पिता ने पांच लाख रुपए देने से मना कर दिया। इस पर पति व सास प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने 20 नवंबर 20 को बेटे का जन्म दिया। ससुरालीजन जब घर से कहीं जाते तो उनको कमरे में बंद कर देते थे। विरोध करने पर उन लोगों को पीटते थे।

पीटा और घर से निकाल दिया काफी समय तक यह सिलसिला चला, फिर पीड़ि...