खगडि़या, मई 28 -- बेलदौर, एक संवाददाता डुमरी पंचायत के पनशलवा गांव निवासी पंकज भगत के 19 वर्षीया पत्नी मधु कुमारी को बिच्छू ने डंक लिया। जानकारी पर परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घटना गुरुवार के सबेरे दस बजे के करीब की बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक घटना के समय पीड़िता अपने घर में बने अलगनी पर से दुपट्टा उतार कर अपने सिर पर ओढ़ रही थी। इसी क्रम में दुपट्टा में छिपे बिच्छू ने उसे गले में डंक मार दी। इधर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार ने बताया कि हालत में सुधार है। यह भी पढ़ें- रिखिया : महिला को सांप ने डंसा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...