गुड़गांव, मार्च 9 -- गुरुग्राम। शहर में ठगों के एक शातिर गिरोह ने सम्मोहन का सहारा लेकर एक महिला को अपना शिकार बनाया है। ठगों ने महिला को अपनी बातों के जाल में ऐसा उलझाया कि उसने खुद ही अपने गले का मंगलसूत्र और कानों के सोने के टॉप्स उतारकर उन्हें सौंप दिए। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर सेक्टर-14 थाने में केस दर्ज किया। ईस्ट राजीव नगर की रहने वाली मीना मेहता ने पुलिस को बताया कि सात मार्च की शाम करीब छह बजे वह शीतल स्वीट्स से मिठाई लेकर पास ही एक रेहड़ी से प्याज खरीद रही थीं। इसी दौरान वहां खड़ी एक अज्ञात महिला ने उनका हाथ पकड़ लिया और उनसे बातें करने लगी। बातों-बातों में वह महिला मीना को कटारिया स्कूल के पास ले गई, जहां उसके दो अन्य नौजवान साथी पहले से मौजूद थे।शिकायत के अनुसार, कटारिया स्कूल के पास पहुंचते ही एक युवक ने मीना से उनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.