हापुड़, दिसम्बर 12 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गालंद में एक महिला के साथ एटीएम चालू कराने के नाम पर ठगी का वारदात को अंजाम दिया।आरोपी ने करीब तीन लाख रुपये का पीड़िता के नाम से ऋण ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता रेखा गोयल ने पुलिस को बताया कि दो दिसंबर को एक अज्ञात युवक उनके घर आया और खुद को बैंक का एजेंट बताते हुए कहा कि उनका एटीएम काफी समय से ब्लॉक है, जिसे चालू कराने के लिए वह आया है। भरोसा दिलाने के बाद उसने उनका मोबाइल लेकर उसमें मौजूद खाता संबंधी जानकारी ली और सभी संदेश भी डिलिट कर दिए। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ग्यारह दिसंबर को फिर आया और एटीएम चालू होने की बात कहकर पुनः उनका मोबाइल कुछ समय के लिए अपने पास रख लिया। उसके जाने के कुछ देर बाद उन्हें शक हुआ, जिसके बाद पता चला कि आरोपी ने उनके मोबाइल की सहायता से उनके खाते...