हमीरपुर, अप्रैल 29 -- हमीरपुर। महिला को अपनी बातों में उलझाकर टप्पेबाजों ने उसके जेवर उड़ा दिए। पीड़िता भागते हुए थाने पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति भी नजर आया है। थाना कुरारा के कुतुबपुर गांव निवासी केतकी ने बताया कि वह बुधवार को बीमारी के चलते जिला अस्पताल आई थी। दिन में अस्पताल से दिखाकर वापस लौटते समय बीच रास्ते उसे एक युवक मिल गया, जिसने उसे लक्ष्मी मिलने की बात कहते हुए अपनी बातों में उलझा लिया और अमन शहीद मोहल्ले तक चलने को कहा। जिसके बाद वह जब चलने लगी तो उसने युवक ने उसे अपना बैग दे दिया। युवक ने कहा कि अगर जेवर पहने है तो उतार दें। उसकी बातों में आकर उसने अपने कानों में पहने सोने के बाले उतारकर दे दिए। इसके बाद अचानक युवक गायब हो गया।ठगी का एहसास...