नई दिल्ली, मार्च 22 -- नई दिल्ली, का. सं.। दिलशाद गार्डन स्थित मंगल बाजार में दिनदहाड़े एक शातिर गिरोह ने महिला को अपनी बातों के जाल में फंसाकर लाखों रुपये के सोने के आभूषण ठग लिए। वारदात को अंजाम देने वाले इस गिरोह में दो पुरुष और एक महिला शामिल थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, दिलशाद गार्डन निवासी पीड़िता पदमा मंगल बाजार स्थित मंडी में सब्जी खरीदने गई थीं। जब वह खरीदारी के बाद चेतक कॉम्प्लेक्स के सामने से अपने घर लौट रही थीं, तभी पीछे से एक अज्ञात महिला ने उन्हें आवाज देकर रोका। पदमा के रुकते ही वह महिला और उसके दो पुरुष साथी उनके पास आ गए और नाम पूछने के बहाने उन्हें बातचीत में उलझा लिया। बातों ही बातों में एक आरोपी ने पीड़िता का ध्यान भटकाया, जबकि दूसरे ने बड़ी सफाई से उनके गले से ...