कन्नौज, जून 30 -- छिबरामऊ। सौरिख क्षेत्र में एक महिला को बहला-फुसलाकर होटल ले जाने का मामले में पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायत कर्ता के आरोप है कि मामले की जानकारी होने पर जब वह होटल पहुंचा तो होटल संचालक ने डरा धमकाकर भगा दिया था। कस्बा निवासी विजय उर्फ छोटे, ने बताया कि सोमवार को पत्नी को अंकित कठेरिया निवासी इन्दिरा गांधी नगर, अपने साथ ले गया। साथ ही उसे बिधूना रोड पर एक्सप्रेस-वे कट के पास स्थित डायमंड होटल में ले गया। जानकारी होने पर जब वह होटल पहुंचा तो होटल मालिक रंजीत राजपूत ने उन्हें अंदर जाने से रोकते हुए भगा दिया। इसके बाद वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ दोबारा होटल पहुंचे, जहां उनकी पत्नी अंदर मौजूद मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर युवक की तहरीर पर मामला दर्ज कर ली है । य...