अमरोहा, मार्च 6 -- अमरोहा, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र में आजाद मार्ग पर मंगलवार देर रात एक महिला को बच्चा चोर समझकर भीड़ ने बिजली के खंभे से बांध दिया। बेदर्दी से उसकी पिटाई की, भीड़ में ही शामिल किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। मानसिक रूप से बीमार दिख रही महिला को पुलिस ने बमुश्किल भीड़ के चंगुल से आजाद कराया। घटना मंगलवार देर रात की है, भीड़ एक महिला को घेरे हुए खड़ी थी। उस पर आरोप लगाया जा रहा था कि वह मोहल्ले से एक बच्चे को चुरा कर ले जा रही थी। इसके बाद भारी शोर-शराबे के बीच भीड़ ने महिला को रस्सी से खंभे में बांधकर सरेआम पीटना शुरू किया। इस दौरान सैकड़ों लोग मौजूद थे, जो तमाशबीन बने वीडियो बनाते रहे। महिला लगातार चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन काफी देर तक किसी ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। सूचना पर पुलिस पहुंची और मह...