कन्नौज, मई 10 -- कोतवाली क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस जांच के दौरान एक महिला ने कमरे में बंद होकर फांसी लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने गेट तोडक़र किसी तरह महिला की जान बचाई। इस दौरान मारपीट और पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि ऐसे किसी वायरल वीडियो की आपका अपना हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। उधर, घटना के बाद आरोपी लगाने वाली महिला ने पुलिस को अपनी गलती मानते हुए लिखित रूप से पत्र सौंप कोई कार्रवाई न करने की बात कही है। यह भी पढ़ें- शराब की दुकान पर महिलाओं का हंगामा, की तोड़फोड़ जानकारी के अनुसार धमे के ताल निवासी अमन पुत्र चंद्र ने कोतवाली में तहरीर दी थी कि कांशीराम कालोनी निवासी नौशाद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उसके बाद...