उरई, फरवरी 26 -- जालौन। लेन देन को लेकर महिला को बंधक बनाए जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कार्यवाही की गुहार लगाई है। कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम बस्तेपुर निवासी रूबी देवी ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया कि हदरूख निवासी एक व्यक्ति से उनका रुपयों का लेन देन था। जिसका संपूर्ण भुगतान लगभग पांच वर्ष पूर्व उन्होंने कुठौंद पुलिस की मौजूदगी में किया था। लेकिन बीती 22 फरवरी की शाम वह पति के साथ भंडारा खाने हदरूख जा रही थी। तभी रास्ते में लेन देन करने वाले व्यक्ति ने जबरन उसे रोक लिया और उसके पकड़कर अपने खेत में बने नलकूप के कमरे में बंधक बना लिया और उसकी पिटाई की। इतना ही नहीं एक स्टाम्प पर पांच लाख रुपये लेने की बात लिखकर उसके हस्ताक्षर करा लिए। पीड़िता ने मुख्यमंत्री से मामले की जांच कराकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.