बागपत, फरवरी 26 -- बड़ौत। नगर में एक महिला को बंधक बनाकर उसके ससुराल वालों ने मारपीट की। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने महिला को बंधन मुक्त कराया। महिला ने अपने पति और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रठौड़ा की रहने वाली शिवानी ने बताया कि उसकी शादी नगर की सरकुलर रोड पर रहने वाले सचिन के साथ हुई थी। सचिन आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। सचिन और उसकी मां ने उसे कमरे में बंधक बना लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। इस बात की सूचना किसी ने उसके मायके वालों को दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने शिवानी को बंधनमुक्त कराया। पीड़िता ने अपने पति सचिन और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...