नोएडा, जून 13 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता।सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनावली गांव में रहने वाली एक महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट और मानसिक रूप से उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नोएडा सलारपुर गांव के रहने वाले अमित ने न्यायालय को बताया कि उसने अपनी बहन संगीता की शादी वर्ष 2007 में लखनावली गांव के रहने वाले यतेंद्र के साथ की थी।आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी बहन को मंगली बताकर परेशान करना शुरू कर दिया। उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया जो दिव्यांग है। ससुराल पक्ष के लोगों ने बच्चे का भी इलाज नहीं करवाया। संगीता अपने दिव्यांग बेटे का इलाज करन...