महिला को प्रताड़ित कर घर से निकला, प्राथमिकी दर्ज
बक्सर, जुलाई 8 -- पेज पांच के लिए --- नावानगर, एक संवाददाता। सिकरौल थाना क्षेत्र के भखवां गांव में एक महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता द्वारा पति, ससुर, सास, देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। प्राथमिकी के लिए दिए गए आवेदन के अनुसार बासुदेवा थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी मदन साह की पुत्री अनीता कुमारी की वर्ष 2024 में सिकरौल के भखवां गांव निवासी गांधी साह के पुत्र दीपक कुमार के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पूरा परिवार नई बहू को लेकर दिल्ली चला गया। जहां कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक-ठाक रहा। पिछले एक साल से ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए मारपीट व प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। इस संबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.