बलरामपुर, अप्रैल 11 -- बलरामपुर। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बगनहा गांव में शनिवार को पति से मोबाइल पर बात करने को लेकर पड़ोसियों ने महिला की पिटाई कर दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम रामपुर बगनहा निवासी रीमा देवी ने बताया कि अपने पति आदेश से फोन पर बात कर थी। तभी पड़ोसी जगदीश, उर्मिला, रंजू व राजेश ने लाठी-डंडों से पिटाई की। आसपास के लोगों ने जान बचाई। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि चारों पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...