गोंडा, मार्च 28 -- धानेपुर। युवक ने अपनी मां के साथ मिलकर भाभी की पिटाई कर दी है। महिला की शिकायत पर पुलिस देवर व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रानीजोत के प्राथमिक विद्यालय के निकट रहने वाली पिंकी पत्नी गब्बर के मुताबिक गुरुवार को दोपहर में उसका देवर सनी देवल व सास बड़की मिलकर उसे अपशब्द कह रहे थे। विरोध करने पर विपक्षियों ने मूका थप्पड़ लात घूसों से मारने पीटने लगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...