प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 25 -- कुंडा। हथिगवां के भुलसा गांव निवासी शाहीन बानो पत्नी शकील अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर अनीस अहमद उर्फ ठाकुर, मुनीश अहमद उर्फ कप्तान, मो. शादाब, इश्तियाक अमहद उर्फ गोलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 23 फरवरी की शाम गांव के ही कुछ लोग उसके दरवाजे पर पहुंचे और गालियां देने लगे। विरोध करने पर उसे धक्का दे दिया जिससे वह गिर पड़ी और उसके कूल्हे में गंभीर चोटें आ गईं। इस दौरान आरोपियों ने घर में रखा सामान तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.