बदायूं, मार्च 14 -- उझानी। गांव जिरौली निवासी वीरपाल पुत्र पर्वत लाल ने रंजिशन उसकी गैर मौजूदगी में पत्नी सत्यवती और बचाने आए भतीजे पुष्पेंद्र को अपने चाचा और चचेरे भाइयों पर पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पीड़ित के चाचा डूंगर लाल पुत्र केहरी और उनके तीन पुत्र हेमपाल, सियाराम, बेनीराम के खिलाफ मारपीट का मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...